Begin typing your search above and press enter to search.
अवैध बाउंड्री से सड़क हो रही सकरी, स्थानीय जनता बेहाल, प्रशासन उदासीन

रायपुर: छोटा भवानी नगर अनवरत बिहार टीचर्स कॉलोनी में रोड को घेर के अवैध बाउंड्री बनाया जा रहा है नगर निगम प्रशासन को बताने के बाद भी मिली भगत से यह बाउंड्री बनाई जा रही है। यह रोड कोटा गुढ़ियारी को अशोकनगर से जोड़ता है और पहले से ही बहुत छोटा और पतला रोड है।
अब इसको बाउंड्री बनाकर के और भी पतला और छोटा कर दिया जा रहा है जिससे यहां पर दो गाड़ियां भी नहीं निकल सकती। इस सब में जनता को हो रही असुविधा का ख्याल किए बिना यहां पर अवैध कंस्ट्रक्शन जारी है। जानकारी के अनुसार लगभग 3 फीट रोड को घेरा जा रहा है. पूरे मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाने पर भी अब तक कोई करवाई नहीं हुई और उदासीनता का महौला है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


