Top
Begin typing your search above and press enter to search.

जोरा ब्रिज पर सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक पर कड़ी कार्रवाई

जोरा ब्रिज पर सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक पर कड़ी कार्रवाई
X

रायपुर। राजधानी रायपुर में होलिका दहन की रात जोरा ब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। प्रभारी मिश्रा ने चेतावनी दी कि अब लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

नियम तोड़ने वाले चालकों की गाड़ियां जब्त होंगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें न सिर्फ चालक बल्कि आम लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालती हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire