Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2025: सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के बाद रियान पराग का बल्ला भी गेज टेस्ट में फेल, यहां जानें बैट को लेकर BCCI के नए नियम

Vpb
IPL 2025: सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के बाद रियान पराग का बल्ला भी गेज टेस्ट में फेल, यहां जानें बैट को लेकर BCCI के नए नियम
X

IPL 2025: मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बल्ले की साइज को लेकर लागू नए नियमों ने कई खिलाड़ियों को परेशानी में डाल दिया है। राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का बल्ला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में "गेज टेस्ट" में फेल हो गया। चोटिल संजू सैमसन की जगह बल्लेबाजी के लिए आए पराग को बल्ला बदलना पड़ा। उन्होंने 11 गेंदों में 8 रन बनाए।


IPL 2025: इसके अलावा, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए 31वें मुकाबले में भी बल्ले की जांच में सख्ती देखने को मिली। केकेआर के सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और एनरिच नॉर्खिया के बल्ले अंपायरों के गेज टेस्ट में फेल हो गए। केकेआर की पारी शुरू होने से पहले रिजर्व अंपायर सैय्यद खालिद ने नरेन के बल्ले की जांच की, जो टेस्ट में पास नहीं हुआ।


IPL 2025:
हालांकि, उनके साथी अंगकृष रघुवंशी का बल्ला इस जांच में पास हो गया। नरेन ने चार गेंदों में पांच रन बनाए, जबकि रघुवंशी ने 28 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल का बल्ला 11वें ओवर में अंपायर साईदर्शन कुमार की जांच में फेल हुआ। वहीं, 16वें ओवर में एनरिच नॉर्खिया का बल्ला भी अंपायरों ने खारिज कर दिया, जिसके बाद सब्सिट्यूट रहमानउल्लाह गुरबाज को नया बल्ला लाना पड़ा।


IPL 2025: बल्ले के लिए नया नियम लागू

बीसीसीआई ने इस सीजन से नया नियम लागू किया है, जिसके तहत बल्ले की चौड़ाई 4.25 इंच, मोटाई 2.64 इंच, किनारे 1.56 इंच और लंबाई 38 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए। गेज टेस्ट में फेल होने पर खिलाड़ी को बल्ला बदलना अनिवार्य है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि यह नियम निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने और टी20 क्रिकेट में बल्ले व गेंद के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लागू किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire