Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने रिटायर्ड हर्ट के बाद खेली धमाकेदार पारी, लगाए चौकों-छक्कों की झड़ी

Dev Verma
Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने रिटायर्ड हर्ट के बाद खेली धमाकेदार पारी, लगाए चौकों-छक्कों की झड़ी
X

Rishabh Pant : बेंगलुरु। भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीमों के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने दर्शकों को एक बार फिर अपने विस्फोटक बल्लेबाजी का स्वाद दिया। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेले जा रहे इस मुकाबले में पंत ने चोटिल होने के बावजूद शानदार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Rishabh Pant : मैच के दौरान ऋषभ पंत पहले रिटायर्ड हर्ट हुए। उस समय उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाए थे और पवेलियन लौट गए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद पंत ने वापसी की और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला।

Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने कुल 54 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Rishabh Pant : इस पारी से भारतीय फैंस को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि पंत की चोट ने साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले चिंता बढ़ा दी थी। अब उनकी फिटनेस पर किसी प्रकार का संदेह नहीं है और वह टीम इंडिया में पूरी तरह वापसी के लिए तैयार हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire