Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rinku Singh and MP Priya Saroj: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज, इस दिन बजेगी शहनाई

Rinku Singh and MP Priya Saroj: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज, इस दिन बजेगी शहनाई
X

Rinku Singh and MP Priya Saroj: लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में होगी, जबकि शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में संपन्न होगी। इस खुशखबरी के बाद क्रिकेट और राजनीति जगत से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। शादी में क्रिकेटर, राजनेता, फिल्मी सितारे और उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।


मुलाकात से प्यार तक

प्रिया के पिता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की एक दोस्त के पिता, जो क्रिकेटर हैं, उनके जरिए रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस साल जनवरी में दोनों परिवारों ने अलीगढ़ में औपचारिक मुलाकात कर रिश्ता पक्का किया। परिवारों ने तय किया कि आईपीएल के बाद शादी की तारीख तय होगी।


कौन हैं रिंकू और प्रिया?

26 वर्षीय प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी इसी सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वहीं, रिंकू सिंह टी-20 क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं। यह शादी क्रिकेट और राजनीति के बीच एक अनूठा संगम होगा।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire