Top
Begin typing your search above and press enter to search.

लापता ‘मिट्ठू’ को लाने वाले को 10 हजार का इनाम, शहर में लगे पोस्टर

लापता ‘मिट्ठू’ को लाने वाले को 10 हजार का इनाम, शहर में लगे पोस्टर
X

मेरठ। मेरठ के प्रभातनगर इलाके में एक तोता लापता हो गया है। इसके मालिक ने खोजने वाले को 10,000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आकांक्षा सिंह का तोता “मिट्ठू” कई दिनों से गायब है। काफी प्रयासों के बावजूद जब तोता नहीं मिला, तो आकांक्षा ने उसकी तस्वीर और अपना नंबर लिखकर इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगवा दिए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रभातनगर के कारोबारी मोहन सिंह की पत्नी आकांक्षा 4 साल पहले तोता खरीदकर घर लाई थी। एक माह के इस तोते को उन्होंने अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला। वे लोग मिट्ठू नाम के इस तोते को पिंजरे में रखने के बजाय खुले में रखते थे। 2 दिसंबर को मिट्ठू ड्राइंग रूम में बैठा था, तभी लॉबी में रखी एक छोटी सीढ़ी गिर गई। इस अचानक हुए शोर से डरकर मिट्ठू बालकनी से बाहर उड़ गया।

आकांक्षा और उनके दोनों बच्चों ने उसे आसपास खूब ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 3 दिन पहले उन्होंने मिट्ठू के लापता होने के पोस्टर मोबाइल नंबर के साथ हर जगह चस्पा किए। अभी तक तोते के बारे में पता नहीं चल पाया है।

कुछ पक्षी प्रेमी से मदद ली जा रही है। मम्मा और मिट्ठू बोलता था जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा का तोता मम्मा और मिट्ठू कहता था। आकांक्षा ने बताया कि मिट्ठू को वो बच्चे की तरह ही रखती थी। जब से मिट्ठू गया है, बच्चे भी परेशान हैं। ठीक से खाना नहीं खाया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire