Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

अच्छे आचारण का इनाम, प्रदेश की जेलों में बंद 150 कैदियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगी आजादी

सभी जेल में रिहा होने वाले बंदियों के परिजनों को भी सूचित करके गणतंत्र दिवस को उपस्थित रहने के लिए पत्र भेज दिए गए हैं।

अच्छे आचारण का इनाम, प्रदेश की जेलों में बंद 150 कैदियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगी आजादी
X

MP News : भोपाल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश भर की जेल के करीब डेढ़ सौ बंदी रिहा किए जाएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने जेल मुख्यालय की रिपोर्ट पर मंजूरी दे दी है। इसमें सर्वाधिक भोपाल जेल से बंदी रिहा किए जाएंगे। रिहा होने वाले बंदियों में ज्यादती और पॉक्सो एक्ट मामले के दोषियों को शामिल नहीं किया गया है। जेल विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी बंदी आजीवन कारावास की सजा से दंडित हैं। उनके अच्छे आचरण की वजह से सजा में राहत दी गई है।

MP News : रिहा होने वाले बंदियों में भोपाल सर्किल जेल से 22, उज्जैन से 16, सतना से 14, नर्मदापुरम से 6,बड़वानी से 4, ग्वालियर से 12, जबलपुर से 12, रीवा से 16, सागर से 22 नरसिंहपुर से 8 और इंदौर सर्किल जेल से 18 बंदियों को रिहा किया जाएगा। अधिकांश बंदियों ने जेल में सजा काटने के दौरान आईटीआई के माध्यम से टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन मिस्त्री और भवन निर्माण सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण भी हासिल किया है। ताकि रिहा होने के बाद सभी बंदी जीवकोपाजर्न कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके। सभी जेल में रिहा होने वाले बंदियों के परिजनों को भी सूचित करके गणतंत्र दिवस को उपस्थित रहने के लिए पत्र भेज दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire