Top
Begin typing your search above and press enter to search.

छत्तीसगढ़ मीडिया एशोसियेशन की समीक्षा बैठक संपन्न, अनुशासन पर दिया जोर, जनहित मुद्दों पर ख़बरें करें प्रकाशित

छत्तीसगढ़ मीडिया एशोसियेशन की समीक्षा बैठक संपन्न, अनुशासन पर दिया जोर, जनहित मुद्दों पर ख़बरें करें प्रकाशित
X

रिपोर्टर अजय नेताम/तिल्दा नेवरा: छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन रायपुर जिला के तिल्दा ब्लाँक का समीक्षा बैठक दिन शनिवार दिनांक 14 / दिसंबर 2024 / को विश्राम गृह सासाहोली तिल्दा-नेवरा में दोपहर दो बजे बैठक आहुत की गई थी । जिसमें जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त बैठक में विभिन्न निर्णय लिये गये। बैठक में अनुशासन व जनहीत मुद्दो एवंम नगर पालिका चुनाव के संबंध में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व जिला अध्यक्ष शैलेंश सिंह राजपुत ने बैठक में सभी ऐसोसियेशन के पत्रकारो से विस्तार रूप से चर्चा की गई ।

जनहीत के खबरो पर विशेष ध्यान देते हुए समाचार ही प्रकाशित करे । जिन्हे सर्वपरि बताते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का उद्देश्य पत्रकार हितों के अलावा समाज हित से भी जुडा हुआ है। हमें समाज हित को लेकर लेखन पर गंभीरता बरतनी की आवश्यकता है। समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि एशोसियेशन के पदाधिकारी गण अपने दायित्वों का बखूबी अपने पद का निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ मीडिया एशोसियेशन के उद्देश्यों के पथ पर सतत आगे बढ़ेगी समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत, जिला सचिव चंद्रशेखर यदू, जिला मिडिया प्रभारी अजय नेताम, ब्लाक अध्यक्ष अविनाश वाधवा, ब्लाक महासचिव सौरभ यादव, सिमगा ब्लाक अध्यक्ष थानेश्वर साहू सदस्य शिवानंद नर्मलकर एवं अन्य पत्रकार मौजूद थे ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire