Top
Begin typing your search above and press enter to search.

विवादों में उलझा राजस्व विभाग, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज हुई चार हज़ार से अधिक शिकायत

विवादों में उलझा राजस्व विभाग, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज हुई चार हज़ार से अधिक  शिकायत
X
भोपाल। राजस्व विभाग से लोगों को सबसे ज्यादा समस्या हैं। इस बात का खुलासा सीएम हेल्पलाइन की रिपोर्ट से हुआ है। 22 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ये शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 3739 शिकायतें तो 50 दिन से अधिक समय से चल रही है। नए माह में फिर दर्ज हो गई। गौरतलब है कि हाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने राजस्व की शिकायतों को लेकर संबंधित अफसरों की बैठक ली थी और जल्द निपटान के निर्देश दिए थे।

सांसद आलोक शर्मा राजस्व की लंबित शिकायतों को देखते हुए हाल में कलेक्टर से तीन साल से एक ही जगह जमे पटवारियों को हटाने का कह चुके है। बता दें की राजस्व में जमीन से जुड़े मामले आते हैं। जमीन का नामांतरण कराने से लेकर बंटान और जमीनी विवाद से जुड़े मामले तहसीलदार और पटवारी स्तर से इन मामलों को तुरंत निपटाने की कोशिश नहीं होती, जिससे शिकायत लंबित चलती रहती है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire