Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
62 से 65 होगी आयुष शिक्षक, चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु, सरकार कर रही तैयारी
आयुष शिक्षक और डॉक्टर भी मांग कर रहे हैं। सेवानिवृत्त होने वाले आयुष डॉक्टरों ने आयु सीमा बढ़ाने को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिकाएं लगाई हैं।

MP News : भोपाल। सरकार आयुष (आयुर्वेद, होयोपैथी और यूनानी) कॉलेज के शिक्षक और आयुष अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल करने की तैयारी कर रही है। विभागीय प्रस्ताव शासन स्तर पर पांच साल से विचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार सहमति बन चुकी है। आयुर्वेद दिवस पर 29 अक्टूबर को मंदसौर में सीएम घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले मेडिकल कॉलेज, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और पशु चिकित्सा शिक्षा के कॉलेजों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 साल की जा चुकी है।
MP News : आयुष शिक्षक और डॉक्टर भी मांग कर रहे हैं। सेवानिवृत्त होने वाले आयुष डॉक्टरों ने आयु सीमा बढ़ाने को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिकाएं लगाई हैं।प्रदेश में सात सरकारी आयुर्वेद कालेज, एक होयोपैथी और एक यूनानी कॉलेज में अभी लगभग 300 शिक्षक हैं। जिला अस्पताल और अन्य औषधालयों में लगभग 800 चिकित्सा अधिकारी हैं। सरकार ने हाल ही में एमपीपीएससी के माध्यम से 602 आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की है। सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ने से करीब 1700 डॉक्टरों को लाभ मिलेगा
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


