Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रिटायर्ड फौजी ने की पत्नी की हत्या, शव के किए कई टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला... पढ़ें पूरी खबर

रिटायर्ड फौजी ने की पत्नी की हत्या, शव के किए कई टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला... पढ़ें पूरी खबर
X

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं, उसने इन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला और बाद में झील में फेंक दिया। इस लोमहर्षक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके की है। 45 वर्षीय गुरु मूर्ति, जो आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी है, सेना से रिटायर होने के बाद हैदराबाद स्थित DRDO में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। वह मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वरा नगर कॉलोनी में अपनी पत्नी वेंकट माधवी (35) और दो बच्चों के साथ रहता था।

पति-पत्नी के बीच था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि गुरु मूर्ति और उसकी पत्नी के बीच अकसर झगड़े होते थे। 18 जनवरी को उसने पत्नी के लापता होने की सूचना उसके परिवार को दी, जिसके बाद माधवी के परिजनों ने मीरपेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया आरोपी

गुरु मूर्ति शुरुआत में पुलिस और परिवार के सामने अनजान बनने का नाटक करता रहा। लेकिन पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कैसे दी हत्या को अंजाम?

गुरु मूर्ति ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि झगड़े के बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद उसने शव के टुकड़े किए, उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला और बाद में झील में फेंक दिया।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तहकीकात जारी है। यह घटना समाज को झकझोरने वाली है और घरेलू हिंसा के खतरनाक परिणामों की एक कड़ी चेतावनी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire