Breaking News
Create your Account
Republic Day 2025: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो पहुंचे दिल्ली, गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
Republic Day 2025: नई दिल्ली: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो अपने चार दिवसीय भारतीय दौरे पर गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां विदेश राज्य मंत्री ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आज, शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर राष्ट्रपति प्रबोवो से मुलाकात करेंगे, जबकि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत होगा। इसके बाद, वे राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
Republic Day 2025: भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 29.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ। इसके अतिरिक्त, भारत ने इंडोनेशिया में इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, खनन और अन्य क्षेत्रों में 1.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।
Republic Day 2025: प्रधानमंत्री मोदी की 2018 में इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों ने "समग्र रणनीतिक साझेदारी" की शुरुआत की थी और समुद्री सहयोग पर सहमति बनी थी। हालांकि, इस दौरे में कोई नया रक्षा समझौता होने की संभावना नहीं है। इंडोनेशिया ने ब्रिक्स सदस्यता में भारत के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और भारत से अपने अनुभवों को साझा करने की इच्छा जताई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पहाड़ी के नीचे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका
- 2. Shahdara AC Blast: एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 लोगों की मौत, बिखरी पड़ी थी डेडबाडी,पहचान मुश्किल
- 3. Singhania Buildcon: रायपुर में किफायती रेसिडेंशियल प्लॉट्स का सुनहरा अवसर: हर्षित प्लैटिनम ग्रीन्स में पाये कम्युनिटी लिविंग का नया अनुभव
- 4. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

