Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Reliance Industries: मुकेश और नीता अंबानी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में भी होंगे शामिल
- Pradeep Sharma
- 19 Jan, 2025
Reliance Industries: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी से मुलाकात की। दरअसल, ट्रंप के शपथ
नई दिल्ली। Reliance Industries: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी से मुलाकात की। दरअसल, ट्रंप के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले 18 जनवरी को वाशिंगटन डीसी में एक खास कैंडललाइट डिनर का आयोजन किया गया। इस डिनर में मुकेश और नीता अंबानी सहित कई उद्योग जगत के प्रमुख लोग मौजूद थे।
Reliance Industries: इस डिनर को फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने होस्ट किया, जिसमें कई भारतीय और ग्लोबल बिजनेस लीडर शामिल हुए। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
Reliance Industries: शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। इसके अलावा, एलॉन मस्क, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग, सम ऑल्टमैन, और कई प्रमुख व्यक्ति भी इस ऐतिहासिक मौके पर मौजूद होंगे। सूत्रों के अनुसार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी 20 जनवरी को ट्रम्प परिवार के निजी आमंत्रित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि अंबानी फैमिली के ट्रंप फैमिली से करीबी संबंध हैं।
Reliance Industries: बता दें कि अंबानी परिवार और ट्रंप परिवार के बीच काफी करीबी संबंध हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी 2017 में हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट के दौरान इवांका ट्रंप की उपस्थिति में मौजूद थे। उस समय इवांका, जो डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार थीं, भारत दौरे पर आई थीं। इसके अलावा, मुकेश अंबानी 2020 में उस समय भी मौजूद थे जब डोनाल्ड ट्रंप अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भारत दौरे पर आए थे।
Reliance Industries: मार्च 2024 में, अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में इवांका ट्रंप, उनके पति जेरेड कुशनर और उनकी बड़ी बेटी अरेबेला रोज शामिल हुए थे। यह भव्य समारोह गुजरात के जामनगर में आयोजित हुआ था। इस दौरान ट्रंप परिवार ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर तस्वीरें साझा की थीं।
Related Posts
More News:
- 1. UP: पंजाब मेल को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम, ट्रैक पर रखा मिला 50 किलो लोहे का चौखट, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
- 2. MP News : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, CM डॉ. मोहन यादव ने टू-चाइल्ड पॉलिसी हटाने के दिए आदेश
- 3. Raipur City News : थाने के सामने टायर दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम मौके पर
- 4. S-400 Air Defense System: रूस से भारत पहुंचा चौथा S-400 सिस्टम, ऑपरेशन सिंदूर में डकार गया था पाकिस्तानी मिसाइल, दुश्मन को 400 KM दूर से कर देता है नेस्तनाबूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

