Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Reliance-Disney Merge: रिलायंस-डिज्नी विलय पूरा, बनी देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी, नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन

Reliance-Disney Merge: नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने वॉल्ट डिज्नी के साथ अपने बहुप्रतीक्षित विलय की घोषणा कर दी है। इस विलय के बाद बनने वाली कंपनी की वैल्यू 70,352 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे यह देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बन गई है। रिलायंस के इस ज्वॉइंट वेंचर में मुकेश अंबानी की पत्नी, नीता अंबानी, चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगी, जबकि रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए उदय शंकर को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
Reliance-Disney Merge: शेयर बाजार में दी गई जानकारी के अनुसार, रिलायंस ने इस ज्वॉइंट वेंचर में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास रहेगा, जिसमें 16.34% हिस्सेदारी होगी, जबकि वायकॉम 18 की 46.82% और डिज्नी की 36.84% हिस्सेदारी है।
Reliance-Disney Merge: इस ज्वॉइंट वेंचर में 100 से अधिक टीवी चैनल्स का संचालन और सालाना 30,000 घंटे का मनोरंजन कंटेंट तैयार करने की क्षमता है। इसके अलावा, क्रिकेट, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए स्पोर्ट्स राइट्स का बड़ा पोर्टफोलियो भी इसके पास है।
Reliance-Disney Merge: इस संयुक्त कंपनी का मुकाबला प्रमुख मनोरंजन प्लेटफॉर्म जैसे सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम से होगा, जो भारतीय बाजार में मनोरंजन और स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए बड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


