Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने महिला नेता के नाम पर लगाई मुहर, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम

Rekha Gupta Delhi New CM: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है। नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे। वहीं रोहिणी से विधायक

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने महिला नेता के नाम पर लगाई मुहर, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम
X

नई दिल्ली। Rekha Gupta Delhi New CM: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है। नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे। वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे।

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा गुरुवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा। बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद की मौदूगी में ये ऐलान किया गया।

Rekha Gupta Delhi CM: नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम का ऐलान दिल्ली में बीजेपी ने 26 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है. आठ फरवरी को आए नतीजे में बीजेपी को 70 में 48 सीटें मिली। नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम के नाम का ऐलान हुआ है। बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद से ही बीजेपी में सीएम के लिए कई नामों की चर्चा थी। सबसे अधिक बात प्रवेश वर्मा की हो रही थी। वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। वो पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

Rekha Gupta Delhi CM: कौन हैं बीजेपी नेता रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। वो शालीमार बाग से विधायक हैं। रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं, इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire