Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rekha Bhardwaj Concert : कॉन्सर्ट में रेखा भारद्वाज ने रोकी परफॉर्मेंस, पटाखों के शोर पर जताई नाराजगी, धैर्य की हो रही तारीफ

यह घटना न केवल उनके प्रोफेशनलिज्म को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कला के प्रति उनकी कितनी गहरी निष्ठा है।

Rekha Bhardwaj Concert : कॉन्सर्ट में रेखा भारद्वाज ने रोकी परफॉर्मेंस, पटाखों के शोर पर जताई नाराजगी, धैर्य की हो रही तारीफ
X

Rekha Bhardwaj Concert : भोपाल। मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज के भोपाल में हुए कॉन्सर्ट के दौरान अचानक पटाखों का शोर माहौल में खलल डाल गया। अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहीं रेखा ने इस व्यवधान के चलते परफॉर्मेंस रोक दी और आयोजकों से शोर बंद करने की अपील की। उनकी शांति और धैर्य की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

Rekha Bhardwaj Concert : लंबी जुदाई' गाते समय बाधित हुआ प्रदर्शन-

वीकेंड पर भोपाल में आयोजित कॉन्सर्ट में रेखा भारद्वाज अपनी मशहूर गजल 'लंबी जुदाई' गा रही थीं। तभी अचानक तेज पटाखों की आवाज ने उनके संगीत को दबा दिया। शोर इतना तेज था कि यह उनकी परफॉर्मेंस के लिए असहनीय हो गया। रेखा ने गाना रोककर माइक थामे और आंखें बंद कर शोर थमने का इंतजार किया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rekha Bhardwaj Concert : पटाखे अनम्यूजिकल, कृपया बंद करें-

कुछ देर इंतजार के बाद रेखा ने आयोजकों से नाराजगी जताते हुए कहा, “ये पटाखे बहुत ही अनम्यूजिकल हैं और गलत समय पर फोड़े गए हैं। आसपास के लोग सो रहे होंगे, कृपया इसे बंद करवाएं।” उनकी यह विनम्र मगर दृढ़ अपील दर्शकों और आयोजकों के लिए एक संदेश थी। रेखा ने स्थिति को शांति और संयम के साथ संभाला, जिसकी सोशल मीडिया यूजर्स खूब सराहना कर रहे हैं।

Rekha Bhardwaj Concert : प्रशंसकों ने की रेखा के धैर्य की तारीफ-

रेखा भारद्वाज के इस संयमित व्यवहार ने दर्शकों और नेटिजन्स का दिल जीत लिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “इतने शोर के बीच इतनी शांति से स्थिति को संभालना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।” दूसरे ने लिखा, “रेखा जी का धैर्य और विनम्रता हर कलाकार के लिए प्रेरणा है।” यह घटना न केवल उनके प्रोफेशनलिज्म को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कला के प्रति उनकी कितनी गहरी निष्ठा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire