Begin typing your search above and press enter to search.
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तारीख, जल्दी करें आवेदन

कोण्डागांव: जिले के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार मौका है। जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर सहायक अभियंता, लेखापाल, विकासखंड समन्वयक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि:
पढ़े लिखे इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) के पते पर भेजे जाने चाहिए। ध्यान दें कि व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करने, ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। सभी आवेदन 10 अक्टूबर 2024 की शाम 5:30 बजे तक प्राप्त हो जाने चाहिए।
इससे पहले भी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, और उन अभ्यर्थियों के आवेदन, जो समय-सीमा में प्राप्त हुए हैं, पहले से ही मान्य होंगे। उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन प्रक्रिया, पदों की विस्तृत जानकारी और अन्य शर्तें जिला पंचायत कोण्डागांव के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://kondagaon.gov.in पर उपलब्ध हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


