Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सरकारी नौकरी का मौका: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में निकली 1007 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

South East Central Railway Recruitment 2025: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) की तरफ से 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है। रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी का मौका: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में निकली 1007 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
X

बिलासपुर। South East Central Railway Recruitment 2025: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) की तरफ से 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है। रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Apprentice India की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभियान के तहत नागपुर मंडल में 919 पद और वर्कशॉप मोतीबाग में 88 पद भरे जाएंगे

South East Central Railway Vacancy: जरूरी योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो. साथ ही साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) पास होना आवश्यक है

South East Central Railway Vacancy: उम्र सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

South East Central Railway Vacancy: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की 10वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों और संबंधित ट्रेड में आईटीआई अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

South East Central Railway Vacancy: आवेदन प्रक्रिया शुरू

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2025 तय की गई है। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire