Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

Vpb
Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
X

Anganwadi Recruitment: लखनऊ: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

कुल 708 पदों पर होगी भर्ती

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या के अनुसार, 386 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 322 सहायिका सहित कुल 708 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदिका की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी भी वर्ग को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन 12वीं से लेकर परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। आवेदन करने वाली महिला का उसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड का स्थायी निवासी होना जरूरी है, जहां रिक्त पद है।

मानदेय और आवेदन की जानकारी

चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 6,000 रुपये और सहायिका को 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। भर्ती में विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ही किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire