Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मध्यप्रदेश में 10 करोड़ के मादक पदार्थों की बरामदगी: 56 तस्कर गिरफ्तार, 700 किलो मादक पदार्थ और 11 बाइक जब्त

मध्यप्रदेश में 10 करोड़ के मादक पदार्थों की बरामदगी: 56 तस्कर गिरफ्तार, 700 किलो मादक पदार्थ और 11 बाइक जब्त
X
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस मुहिम के तहत पुलिस ने 56 तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 11 वाहन समेत लगभग 700 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वही भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 8 किलो से अधिक चरस भी बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई राज्यभर में डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर की गई थी। कार्रवाई के दौरान भोपाल, खरगोन, सिवनी, छिंदवाड़ा और नीमच में मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी गई।

भोपाल में भी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने आमिर कुरैशी, उसकी पत्नी जाहिदा और प्रतीक मिश्रा को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से एक दिल्ली नंबर की कार और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह तीनों तस्कर चरस को शहर से बाहर भेजने की योजना बना रहे थे, जिसे बरखेड़ा सालम जोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

प्रदेश भर में मादक पदार्थों की बरामदगी

पुलिस ने विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की:

- भोपाल: 8.4 किलो चरस
- खरगो: 378 किलो गांजा
- सिवनी: 80 किलो गांजा
- छिंदवाड़ा: 42.1 किलो गांजा
नीमच: 60 किलो डोडा चूरा
- इसके अलावा 37.58 ग्राम स्मैक, 649 ग्राम ब्राउन शुगर और 61 ग्राम एमडी भी पकड़े गए हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire