Create your Account
बागी उम्मीदवार ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया, भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, आज जनपद अध्यक्ष की लेंगी शपथ
बालोद: बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता साहू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने यह आदेश जारी किया। सुनीता ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर गुरुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष बनीं।
सुनीता साहू मूल रूप से भाजपा से ही जनपद सदस्य चुनी गई थीं, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बगावत की और अधिकृत प्रत्याशी को हराकर पद हासिल किया। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए भाजपा ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया। निष्कासन के बावजूद सुनीता आज गुरुर जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगी।
इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल मचा दी है। भाजपा का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वहीं, सुनीता की जीत और शपथ ग्रहण से उनके समर्थकों में उत्साह है। यह मामला स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
Related Posts
More News:
- 1. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 2. Nagabandham Collection Day 1 : नागबंधम ने पहले दिन किए इतने कलेक्शन, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
- 3. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 4. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

