Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RCB vs SRH: ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ठोकी तूफानी फिफ्टी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट

RCB vs SRH

RCB vs SRH: ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ठोकी तूफानी फिफ्टी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट
X

RCB vs SRH: नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर आरसीबी के सामने 202 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा।

RCB vs SRH: हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रन की तेज पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल रहे। उनके अलावा अनिकेत ने 45 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके। अभिषेक शर्मा 7 रन, ट्रैविस हेड 11 रन और नितीश रेड्डी केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन ने 31 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य खिलाड़ी छोटी पारियां ही खेल पाए।

RCB vs SRH: गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली। अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है, जहां आरसीबी को जीत के लिए 202 रन बनाने होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire