Breaking News
:

RCB vs SRH IPL 2026 : बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग इलेवन

RCB vs SRH IPL 2026

RCB vs SRH IPL 2026 : बेंगलुरु। आईपीएल 2026 का आगाज आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले जाने वाले ओपनिंग मैच में RCB ने टॉस जीतकर SRH को पहले बल्लेबाजी का न्योता दे दिया है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे हुआ।


RCB vs SRH IPL 2026 : पिच और मौसम

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और फ्लैट विकेट के कारण आज का मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है। बेंगलुरु में मौसम साफ रहने वाला है, दिन में तापमान 32°C और शाम को 24°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।


RCB vs SRH IPL 2026 : कप्तानी और रणनीति

इस सीजन RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, जो पिछले सीजन की चैंपियन टीम को फिर से खिताब दिलाने के इरादे से उतरेंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे हैं। दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंककर मैच जीतने के लिए तैयार हैं।


RCB vs SRH IPL 2026 : हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि RCB को 11 मैचों में जीत मिली है। आंकड़ों में SRH का पलड़ा भारी है, लेकिन घरेलू मैदान पर RCB का प्रदर्शन हमेशा मजबूत रहा है।


RCB vs SRH IPL 2026 : आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा


RCB vs SRH IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा


RCB vs SRH IPL 2026 : कहां देखें मैच?


IPL 2026 के इस ओपनिंग मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर देखा जा सकेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us