Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

RCB vs MI Raipur 2026 : रायपुर में आज क्रिकेट का महामुकाबला, RCB और मुंबई इंडियंस होंगे आमने-सामने

मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

RCB vs MI Raipur 2026 : रायपुर में आज क्रिकेट का महामुकाबला, RCB और मुंबई इंडियंस होंगे आमने-सामने
X

RCB vs MI Raipur 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज आईपीएल के रोमांच से सराबोर रहने वाली है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

मैच से पहले मौसम ने भी हलचल बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने रायपुर में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। हालांकि राहत की बात यह है कि शाम के समय भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है। ऐसे में मुकाबले के पूरी तरह रद्द होने के आसार नहीं हैं।

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे, जबकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस बार दर्शकों के लिए डिजिटल ई-टिकट व्यवस्था की गई है। स्टेडियम में एंट्री के लिए क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा।

मैच को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है। पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक दर्शकों को करीब डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से समय से पहले पहुंचने की अपील की है।

RCB और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों के बीच मुकाबले को लेकर रायपुर में क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है। स्टेडियम के बाहर सुबह से ही दर्शकों की हलचल बढ़ने लगी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire