Breaking News
:

RCB vs MI IPL 2026 : मुंबई ने बेंगलुरु को दिया 167 का टारगेट, भुवनेश्वर का 'चौका', तिलक ने ठोका फिफ्टी

RCB vs MI IPL 2026

RCB vs MI IPL 2026 : रायपुर। आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 167 रनों का लक्ष्य दिया है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए।


RCB vs MI IPL 2026 : तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी

मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में रयान रिकेल्टन (2) को आउट किया। तीसरे ओवर में भुवी ने रोहित शर्मा (22) और सूर्यकुमार यादव (0) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेज दिया। 28 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद नमन धीर (47) और तिलक वर्मा (57) ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 82 रनों की उपयोगी साझेदारी हुई। तिलक ने 42 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा।


RCB vs MI IPL 2026 : भुवनेश्वर कुमार का धमाल

आरसीबी की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जलवा छाया रहा। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। विल जैक्स (10), राज अंगद बावा (16) और तिलक वर्मा को उन्होंने पवेलियन भेजा। जोश हेजलवुड और रोमारियो शेफर्ड को भी 1-1 विकेट मिला।


RCB vs MI IPL 2026 : हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्या की कप्तानी

मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में भी नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना उतरी। पीठ की समस्या के कारण हार्दिक मैच से बाहर हैं। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी कर रहे हैं।


RCB vs MI IPL 2026 : करो या मरो मुकाबला

यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए 'करो या मरो' वाला था। 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर 9वें स्थान पर चल रही मुंबई की प्लेऑफ उम्मीदें इस हार के साथ लगभग समाप्त हो गई हैं। वहीं, 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद आरसीबी इस मैच को जीतकर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।


RCB vs MI IPL 2026 : आरसीबी पर अब 167 रनों का लक्ष्य

आरसीबी को जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य मिला है। विराट कोहली की टीम अगर इस लक्ष्य को हासिल कर लेती है तो प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी। मुंबई की खराब फॉर्म और हार्दिक की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us