Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RCB vs GT IPL 2026: आरसीबी ने गुजरात को दिया 255 रन का टारगेट, कप्तान पाटीदार ने खेली 93 रन की तूफानी पारी, रबाडा-होल्डर ने झटके दो-दो विकेट

RCB vs GT IPL 2026: आरसीबी ने गुजरात को दिया 255 रन का टारगेट, कप्तान पाटीदार ने खेली 93 रन की तूफानी पारी, रबाडा-होल्डर ने झटके दो-दो विकेट
X

RCB vs GT IPL 2026: नई दिल्ली: RCB ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए GT के सामने 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए।

आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और नौ शानदार छक्के शामिल रहे। पाटीदार को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जिसका गुजरात को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

पाटीदार ने क्रुणाल पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रनों की अहम साझेदारी की। क्रुणाल ने 43 रन बनाए, जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 43 और देवदत्त पडिक्कल ने 30 रनों का योगदान दिया। अंत में जितेश शर्मा ने तेज 15 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire