Breaking News
:

RCB vs DC IPL 2026 : फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने दिल्ली को दिया 176 रनों का लक्ष्य

RCB vs DC IPL 2026

RCB vs DC IPL 2026 : बेंगलुरु: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए।


RCB vs DC IPL 2026 : विराट और सॉल्ट ने दी शानदार

शुरुआत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 52 रन की साझेदारी की। कोहली 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सॉल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। पड्डिकल 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


RCB vs DC IPL 2026 : फिल सॉल्ट का धमाकेदार अर्धशतक

फिलिप सॉल्ट ने 38 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद टीम का स्कोर 105 रन था। कप्तान रजत पाटीदार 8 रन, टिम डेविड 26 रन और जितेश शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पंड्या ने 12 रन का योगदान दिया।


दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी नगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।आरसीबी अब दिल्ली कैपिटल्स को 176 रनों का लक्ष्य देने में सफल रही है। मैच में आरसीबी की कोशिश पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की होगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स मजबूत वापसी की कोशिश करेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us