Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RCB vs CSK IPL 2026: चिन्नास्वामी में छक्कों चौकों की बारिश की संभावना, पाटीदार और ऋतुराज की होगी टक्कर, देखें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स

आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है। बल्लेबाजी के अनुकूल पिच और मजबूत टीम संयोजन के चलते फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

RCB vs CSK IPL 2026: चिन्नास्वामी में छक्कों चौकों की बारिश की संभावना, पाटीदार और ऋतुराज की होगी टक्कर, देखें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
X

RCB vs CSK IPL 2026: बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रविवार, 5 अप्रैल को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 21 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस आंकड़े से साफ है कि सीएसके का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ बेहतर रहा है।

पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। छोटे मैदान और तेज आउटफील्ड के कारण यहां चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 141 रन और दूसरी पारी का 136 रन है।

मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान हल्की बारिश की लगभग 25% संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मैच कहां देखें

आईपीएल 2026 का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, नूर अहमद/गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज/जेमी ओवरटन, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर/अकील होसेन।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire