Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RBI ने 50 बेसिस पॉइंट घटाया Repo Rate, कम हो जाएगी EMI, होम और कार लोन लेने वालों की निकल पड़ी

नई दिल्ली। Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी की बैठक के नतीजे (MPC Results) आ गए हैं और RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती (Repo Rate Cut) की है और इसे 50 बेसिस पॉइंट घटा दिया है।

RBI ने 50 बेसिस पॉइंट घटाया Repo Rate, कम हो जाएगी EMI, होम और कार लोन लेने वालों की निकल पड़ी
X

नई दिल्ली। Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी की बैठक के नतीजे (MPC Results) आ गए हैं और RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती (Repo Rate Cut) की है और इसे 50 बेसिस पॉइंट घटा दिया है। इस ताजा कटौती के बाद अब रेपो रेट 6 फीसदी से नीचे 5.50% पर आ गया है. बता दें कि इससे पिछली दो एमपीसी बैठकों में भी ब्याज दरें 25-25 बेसिस पॉइंट घटाई गई थीं. बैंक लोन (Loan) लेने वाले ग्राहकों के लिए राहत वाली खबर है, क्योंकि उनकी ईएमआई (EMI) अब और भी कम हो जाएगी।

Repo Rate Cut: मंहगाई में भी मिलेगी राहत

Repo Rate में 0.50% की कटौती के बारे में जानकारी शेयर करते हुए आरबीआई गनर्वर संजय मल्होत्रा ने बताया कि बैठक में SDF रेट 5.75% से घटाकर 5.25% किया गया है, जबकि MSF रेट को भी 6.25% से घटाकर 5.75% कर दिया गया है। उन्होंने ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बरकरार रहने की बात कहते हुए FY26 महंगाई अनुमान भी जाहिर किया और ये 3.7% रखा गया है। इससे पहले ये 4 फीसदी जताया गया था. इसके साथ ही RBI Governor ने बताया कि बैठक में कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को भी 4 फीसदी से 100 बेसिस पॉइंट घटाकर 3 फीसदी करने का फैसला किया गया है।

Repo Rate Cut: इकोनॉमिक ग्रोथ को मिलेगा सपोर्ट

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट कट का ऐलान करते हुए इस कदम को इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने वाला बताया. उन्होंने आगे कहा कि भारत लगातार निवेश के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बन रहा है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार बढ़ रहा है और ये फिलहाल 691.5 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है. इसके अलावा उन्होंने एक और अहम जानकारी शेयर करते हुए बताया कि आर्थिक हालात को देखते हुए आरबीआई ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी स्ट्रेटजी का रुख Accommodative से बदलकर अब Neutral कर दिया है. यानी अब रिजर्व बैंक रेपो रेट घटाने या बढ़ाने को लेकर कोई अक्रामक फैसला नहीं लेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire