Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RBI: लोन के ईएमआई में कोई राहत नहीं, रेपो रेट 5.5 फीसदी पर बरकरार, RBI की MPC बैठक में फैसला

RBI: लोन के ईएमआई में कोई राहत नहीं, रेपो रेट 5.5 फीसदी पर बरकरार, RBI की MPC बैठक में फैसला
X

RBI: मुंबई। भारतीय रिज़र्व बैंक यानी RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में कोई तब्दीली नहीं हुई। रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसका ऐलान किया।

RBI: गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, मध्यम अवधि में, बदलती विश्व व्यवस्था में भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाएं उज्ज्वल हैं। उन्होंने कहाकि इंडियन इकॉनामी अपनी अंतर्निहित शक्तियों पर आधारित है।

RBI ने हिचकोले खा रही ग्लोबल इकोनॉमी का हवाला देते हुए कहा कि पिछले रेट का पहले असर देखा जाएगा। इसके लिए अभी समय चाहिए। बैठक में एमपीसी के सभी 6 के छह सदस्यों रेट कट न करने के पक्ष में अपनी सहमति दी।

इसके पहले RBI ने जून महीने में पॉलिसी में 50 बेसिस प्वॉइंट की कटौती करके रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत कर दिया गया था। आरबीआई ने फरवरी से जून के बीच इस साल रेपो दर में 3 बार लगातार कटौती की है। आरबीआई के इस फैसले के बाद फिलहाल आपके होम लोन, कार लोन सहित तमाम कर्जों पर ब्याज दरों और उनकी EMI में कोई असर नहीं दिखेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire