Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
RBI MPC Meet: रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती, लोन सस्ते होंगे और घटेगी EMI
- Pradeep Sharma
- 05 Dec, 2025
RBI MPC Meet: मुंबई/नई दिल्ली। RBI MPC Meeting Outcome: भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है।
RBI MPC Meet: मुंबई/नई दिल्ली। RBI MPC Meeting Outcome: भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया। यह बैठक 3 दिसंबर को शुरू हुई थी और आज इसके नतीजे सामने आए। इससे होम लोन और ऑटो लोन EMI कम होने की संभावना है।
RBI MPC Meet: लगातार महंगाई कम होने और आर्थिक गतिविधियों में सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। गवर्नर ने बताया कि इस साल अब तक रेपो रेट में कुल 1% की कटौती की जा चुकी है। पहले इसे 6.5% से घटाकर 5.5% किया गया था और अब यह 5.25% हो गया है। पिछली दो बैठकों में रेपो रेट को स्थिर रखा गया था। मौद्रिक नीति समिति महंगाई कम होने और GDP ग्रोथ बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया है।
RBI MPC Meet: महंगाई और ग्रोथ पर RBI का अनुमान
RBI ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में महंगाई घटकर 2.6% रहने की उम्मीद है, जो फरवरी के अनुमान 4.2% से काफी कम है। अगले साल 2026 की आखिरी तिमाही में महंगाई 4% रहने की संभावना है। यानी आने वाले महीनों में कीमतें स्थिर रहेंगी और उपभोक्ताओं पर बोझ कम होगा। दूसरी तरफ देश की GDP ग्रोथ दर FY26 की दूसरी तिमाही में 8.2% दर्ज की गई, जो डेढ़ साल में सबसे तेज रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : बिहार के लिए 4 नई अमृत भारत ट्रेनों का ऐलान, देखें रूट मैप और टाइम-टेबल
- 2. CG News : हॉस्टल के तीसरी मंजिल से गिरा आदिवासी छात्र, इलाज के दौरान मौत
- 3. CG Breaking: आईपीएस रामगोपाल गर्ग हो सकते हैं रायपुर पुलिस कमिश्नरी के पहले पुलिस कमिश्नर, एसएसपी लाल उमेद सिंह को मिल सकती है ये जिम्मेदारी
- 4. IND-NZ T-20, स्टूडेंट कंसेंशन टिकट की बिक्री शुरु, रायपुर इंडोर स्टेडियम में सुबह से लगी लाइन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

