Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RBI MPC Announcements: आरबीआई ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा, आपके लोन की EMI पर नहीं पड़ेगा कोई असर

RBI MPC Announcements: आरबीआई ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा, आपके लोन की EMI पर नहीं पड़ेगा कोई असर
X

RBI MPC Announcements: मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तीन दिन की बैठक के बाद बुधवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अनुकूल मानसून, कम मुद्रास्फीति और मौद्रिक नरमी से आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं मजबूत हैं।

RBI MPC Announcements: गवर्नर ने कहा कि जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने से महंगाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उपभोग व विकास को बढ़ावा मिलेगा। एमपीसी ने नीतिगत रुख को 'तटस्थ' रखने का निर्णय लिया। मल्होत्रा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियां गतिमान रहेंगी, लेकिन टैरिफ संबंधी घटनाक्रम के कारण दूसरी छमाही में विकास दर में कमी आ सकती है। जीएसटी सुधार और मजबूत रेमिटेंस से बाहरी कारकों का प्रभाव कम होगा, जिससे चालू खाता घाटा टिकाऊ रहेगा।

RBI MPC Announcements: फरवरी 2025 से आरबीआई ने नीतिगत दरों में 100 आधार अंकों की कटौती की है, जिसमें जून में 50 और फरवरी व अप्रैल में 25-25 आधार अंकों की कमी शामिल है। खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी से 4% से नीचे है और अगस्त में 2.07% के छह साल के निचले स्तर पर पहुंची। आरबीआई का लक्ष्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति को 4% पर बनाए रखना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire