Create your Account
RBI Governor: संजय मल्होत्रा बने आरबीआई के नए गर्वनर, कल खत्म हो रहा शक्तिकांत दास का कार्यकाल
- Pradeep Sharma
- 09 Dec, 2024
RBI Governor: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नए गवर्नर अब राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा होंगे। वह मौजूदा गर्वनर शक्तिकांत दास
नई दिल्ली। RBI Governor: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नए गवर्नर अब राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा होंगे। वह मौजूदा गर्वनर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है। उसके बाद संजय मल्होत्रा अपना कार्यभार संभालेंगे। मल्होत्रा को वित्तीय सेवाओं और प्रशासन का लंबा अनुभव है। ऐसे में उनको बतौर आरबीआई गर्वनर सबसे योग्य माना जा रहा है।
RBI Governor: 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS हैं संजय मल्होत्रा
संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। उनका करियर सरकारी प्रशासन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहा है। वह 2020 में भारतीय बिजली निगम (REC) के चेयरमैन और MD रह चुके हैं। इससे पहले वह ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर भी तैनात रहे हैं। इसके अलावा मल्होत्रा को पावर, वित्त, कराधान, आईटी और खनन जैसे क्षेत्रों में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
RBI Governor: संजय मल्होत्रा ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। उसके बाद मास्टर डिग्री के लिए वह प्रतिष्ठित प्रिंसटन यूनिवर्सिटी गए। उनके पास भारतीय वित्तीय सेवाओं में शानदार अनुभव है, जो उन्हें RBI गवर्नर के रूप में योग्य बनाता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 2. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
- 3. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 4. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

