रायपुर में गरबा का रंग जमने को तैयार: Asian News Raas Garba Season 4 में आएंगी श्रेया कालरा, काउंट डाउन शुरु..
जयस्तंभ चौक पर दिख रहा गरबा का क्रेज

रायपुर। नवरात्रि का उत्साह बढ़ने के साथ ही राजधानी में Asian News Raas Garba Season 4 को लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। गरबा प्रेमियों को अब फ्री पास वितरण की जानकारी जारी होने का इंतजार है।
17 अक्टूबर को आएंगी श्रेया कालरा
इस बार गरबा नाइट में ग्लैमर का तड़का लगाने श्रेया कालरा रायपुर पहुंचेंगी। वे 17 अक्टूबर को राम बाग, राम मंदिर के सामने, VIP रोड, तेलीबांधा में गरबा करती नजर आएंगी। गरबा प्रेमियों ने अभी से अपने गरबा गैंग और आउटफिट तैयार कर लिया है। जयस्तंभ चौक पर लगे आयोजन के स्क्रीन पर लोगों की नजरें टिकी हैं।
14 से 19 अक्टूबर तक आयोजन
Asian News और NewsPlus 21 की ओर से Raas Garba 2026 Season-4 का आयोजन 14 से 19 अक्टूबर तक राम बाग में किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रेया और टीना आहूजा होंगी खास मेहमान
आयोजकों ने श्रेया कालरा और टीना आहूजा के नाम सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर घोषित किए हैं। श्रेया कलरा और फैशन सेलिब्रिटी टीना आहूजा ने रायपुरवासियों को गरबा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। वहीं, अन्य सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार है।


