Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Asian News Raas Garba Season-4: रासगरबा के फ्री पास के लिए एशियन न्यूज के स्टूडियो में उमड़ी भीड़, युवाओं में जबरदस्त क्रेज; रामबाग में 14 से सजेगा माता का दरबार

14 से 19 अक्टूबर तक गरबा का धमाल

Asian News Raas Garba Season-4: रायपुर। नवरात्रि की आहट के साथ ही रायपुर में गरबा का रंग चढ़ने लगा है। Asian News Raas Garba Season-4 के पास के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ एशियन न्यूज के स्टूडियो में पहुंच रही है। खासकर युवाओं में आयोजन को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। ऑफिस में जुट रही भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार गरबा नाइट को लेकर लोगों का क्रेज किस कदर बढ़ चुका है।


14 से 19 अक्टूबर तक गरबा का धमाल

सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े रास गरबा आयोजन Asian News Raas Garba Season-4 का आयोजन 14 से 19 अक्टूबर 2026 तक राम मंदिर के सामने, रामबाग, VIP रोड, रायपुर में होगा। छह दिनों तक गरबा, संगीत, भक्ति और उत्सव का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

गरबा के साथ भक्ति और देशभक्ति का रंग

इस बार आयोजन को सिर्फ गरबा तक सीमित नहीं रखा गया है। मां दुर्गा की आराधना, श्रीराम भजन और देशभक्ति गीत भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। यानी रामबाग में गरबा के साथ भक्ति और उत्सव का रंग भी जमने वाला है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और अब लोगों का इंतजार धीरे-धीरे खत्म होने वाला है।


श्रेया कालरा और टीना आहूजा आएंगी

Season-4 में श्रेया कालरा और टीना आहूजा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। Lock Upp Season 2 की विजेता श्रेया कालरा और गोविंदा-सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने रायपुर को गरबा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। वहीं, दूसरे सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire