Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Asian News Raas Garba Season 4: गरबा प्रेमियों के लिए मौका: Reel बनाएं, Collab करें और जीतें ₹11 हजार का इनाम, ऐसे करें पार्टिसिपेट

आयोजकों के मुताबिक 51 बेस्ट रील्स का चयन किया जाएगा। इन रील्स के प्रतिभागियों को भी

Asian News Raas Garba Season 4: गरबा प्रेमियों के लिए मौका: Reel बनाएं, Collab करें और जीतें ₹11 हजार का इनाम, ऐसे करें पार्टिसिपेट
X

Asian News Raas Garba Season 4: रायपुर: गरबा प्रेमियों के लिए इस बार अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है। Asian News Bharat और Asian Raas Garba की ओर से Asian News Raas Garba – Season 4 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गरबा रील बनाकर शामिल होने वाले प्रतिभागियों में सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाली रील को ₹11,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

51 बेस्ट रील्स को भी उपहार

प्रतियोगिता में केवल विजेता ही पुरस्कृत नहीं होगा। आयोजकों के मुताबिक 51 बेस्ट रील्स का चयन किया जाएगा। इन रील्स के प्रतिभागियों को भी सुनिश्चित उपहार दिए जाएंगे।

ऐसे करें पार्टिसिपेट

प्रतिभागियों को अपनी गरबा रील बनानी होगी और उसे Asian News Bharat व Asian Raas Garba के साथ Collab करना होगा। रील पर मिलने वाले लाइक्स प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रतिभागी अपने गरबा स्टाइल और क्रिएटिविटी के जरिए रील तैयार कर सकते हैं।

जानकारी के लिए संपर्क

गरबा रील प्रतियोगिता में शामिल होने और नियमों की जानकारी के लिए +91 83195-67720 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने गरबा प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।


सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर सस्पेंस, सही जवाब पर मिलेगा उपहार

Asian News Raas Garba Season 4 को लेकर गरबा प्रेमियों में उत्साह है। इस बार आयोजन में कौन-कौन से सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। आयोजकों ने अभी नामों का खुलासा नहीं किया है। लोगों से अपने पसंदीदा सितारों के नाम का Guess कमेंट में बताने को कहा गया है। सही जवाब देने वालों को सुनिश्चित उपहार भी दिए जाएंगे। Asian News Raas Garba Season 4 को मध्य भारत के बड़े रास गरबा आयोजनों में शामिल किया जा रहा है। अब सभी की नजर सेलिब्रिटी गेस्ट के नामों के ऐलान पर है।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire