Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: शादी के बाद तिरुपति पहुंचे रश्मिका-विजय, भगवान बालाजी का लिया आशीर्वाद
Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में निजी समारोह में विवाह रचाया। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले स्थित तिरुमाला पहाड़ियों पर बने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा। यहां दोनों ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से अपने नए जीवन की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: पारंपरिक अंदाज में नजर आया कपल
मंदिर दर्शन के दौरान रश्मिका हरे-सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में बेहद आकर्षक दिखीं। मंगलसूत्र और गजरे के साथ उनका सादा मेकअप सुर्खियों में रहा। वहीं विजय सफेद कुर्ता और नारंगी शॉल में नजर आए। उनके साथ विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी मौजूद थे। मंदिर परिसर में दोनों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: देशभर में मिठाई और अन्नदान
शादी की खुशी साझा करने के लिए कपल ने 1 मार्च को विशेष पहल की। देश के कई शहरों में मिठाई वितरित की गई और 16 मंदिरों में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों ने फैंस के प्रेम और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।
Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: हैदराबाद में होगा भव्य रिसेप्शन
उदयपुर में तीन दिवसीय निजी समारोह के बाद अब 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें फिल्म जगत, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
Related Posts
More News:
- 1. North Korea: उत्तर कोरिया पर अमेरिका की सख्ती बढ़ी, कई मेडिकल उपकरणों के निर्यात पर लगाई रोक
- 2. MP News : शहडोल के कंचनपुर में योग दिवस का किया आयोजन, कन्या शिक्षा परिसर में दिखा उत्साह
- 3. Malviya Nagar Restaurant Fire: राजधानी के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 11 घायल
- 4. Pahlaj Nihalani Passes Away: फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

