Ras Garba 2024: गरबी पूजा साथ शुरू हुआ मध्यभारत के सबसे बड़ा रास गरबा,मां की भक्ति में देर रात तक थिरकते रहे रायपुरियंस
- Pradeep Sharma
- 05 Oct, 2024
Ras Garba 2024: राजधानी रायपुर का होटल ललित महल शनिवार शाम उस वक्त माता रानी के जयकारे गूंज उठा जब शक्ति स्वरूपा मां दुर्ग की “गरबी” पू
रायपुर। Ras Garba 2024: राजधानी रायपुर का होटल ललित महल शनिवार शाम उस वक्त माता रानी के जयकारे गूंज उठा जब शक्ति स्वरूपा मां दुर्ग की “गरबी” पूजा के बाद मध्यभारत के सबसे बड़े रास गरबा की शुरुआत हुई। ढोल की थाप पर थिरकती हजारों लोगों की भीड़ से पूरा पंडाल शक्ति स्वरूपा मां की भक्ति में डूब गया। देर रात तक गरबा में पंहुचने वाली भक्तों की कतार लगी रही।
Ras Garba 2024: कार्यक्रम की शुरुआत शक्ति स्वरूपा मां दुर्ग की “गरबी” पूजा से हुई। गरबी पूजा में आज की अतिथियों ने किया। गरबी पूजा के बाद गरबा नृत्य करते समय लोग चारों तरफ गोल घेरा बनाकर मां की भक्ति में लीन होकर हर्षोल्लास के साथ नृत्य करते रहे।
Ras Garba 2024: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल की विशेष प्रस्तुति होगी, जो गरबा की रौनक में चार चांद लगाएंगी। इसके साथ ही TORSHA SARKAR इंडियन आइडल फेम भी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही अभिलाषा अग्रवाल मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशल इंडिया 2018 भी गरबा में शामिल हो रही हैं।

Ras Garba 2024: रास गरबा कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, पदमश्री एवं विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू अलग.अलग दिनों में आपके बीच मुख्यअतिथि के रूप शामिल रहेंगे।
Ras Garba 2024: कार्यक्रम में गरबा का उत्साह बढ़ाने के लिए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, ललित जैसिंग बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रायपुर, सुबोध सिंघानिया सीएमडी सिंघानिया ग्रुप, राहुल राव जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रायपुर, ललित पटवा डायरेक्टर लालगंगा बिल्डर्स, डॉ सुनील खेमका डायरेक्टर श्री नारायणा हास्पिटल, संजय रहेजा डायरेक्टर रहेजा ग्रुप, संतोष लोहाना डायरेक्टर अष्टविनायक ग्रुप, द्वारिका साहू डायरेक्टर रायपुर होम्स, पंकज अग्रवाल डायरेक्टर पंकज ग्रुप, राकेश पांडेय डायरेक्टर आरसीपी इंफ्रा, शुभम सिंघल डायरेक्टर अधिराज ग्रुप, सुनील साहू डायरेक्टर श्री स्वास्तिक ग्रुप और आशीष बिसेन डायरेक्टर श्री केवीएल होम्योपैथी भी आज के समारोह मौजूद होकर भक्तों का उत्साह वर्धन किया।

