Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नाबालिग को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, सहपाठी ने प्रेम जाल में फंसाकर बनाया हवस का शिकार

Vpb
नाबालिग को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, सहपाठी ने प्रेम जाल में फंसाकर बनाया हवस का शिकार
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर के ऐशबाग और अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिग और एक युवती आरोपियों का शिकार बनी है। अशोका गार्डन इलाके में नाबालिग किराये के मकान मे रहती है पीड़िता के घर मे ज़ब कोई नही था तो आरोपी उसके घर मे घुस गया और जबरन उसके साथ ज़्यादती कर दी।

ये घटना अगस्त महीने की बताई जा रही है. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता नाबालिक को डरा धमकाकर कई बार ज्यादती की। अब पीड़िता ने अपने पिता को उसके साथ हुई बलत्कार की घटना की जानकारी दी तो पिता उसे थाने लेकर आये और आरोपी के खिलाफ बलत्कार और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। नाबालिग ने डर की वजह से किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने सारी बात परिजनों को बता दी।

दूसरी और ऐशबाग इलाके में भी एक 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस के मुताबिक ऐशबाग में एक युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है। युवती की पहचान युवक से कंप्यूटर क्लास में हुई थी। आरोपी युवक नाजिम ने युवती के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती और उसके परिजन की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire