Breaking News
Create your Account
Zee Cine Awards 2026 : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, जी सिने अवॉर्ड्स में मिले 28 नॉमिनेशन
Zee Cine Awards 2026 : मुंबई। रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब अवॉर्ड सीजन में भी धमाकेदार एंट्री की है। जी सिने अवॉर्ड्स 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट में फिल्म को कुल 28 नॉमिनेशन मिले हैं। पार्ट 2 की रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर’ का पहला भाग नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि फिल्म को लगभग हर बड़ी कैटेगरी में जगह मिली है। बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस तक ‘धुरंधर’ का नाम कई प्रमुख श्रेणियों में शामिल है। कुछ कैटेगरी में तो फिल्म को एक से अधिक नॉमिनेशन मिले हैं। जी सिने अवॉर्ड्स का यह 24वां संस्करण मुंबई में आयोजित किया जाएगा। समारोह 28 फरवरी और 1 मार्च को होने वाला है।
Zee Cine Awards 2026 : ‘धुरंधर’ को मिले प्रमुख नॉमिनेशन
बेस्ट फिल्म / व्यूवर्स चॉइस – ज्योति देशपांडे, लोकेश धर, आदित्य धर
बेस्ट डायरेक्टर – आदित्य धर
बेस्ट स्क्रीनप्ले – आदित्य धर
बेस्ट स्टोरी – आदित्य धर
बेस्ट डायलॉग – आदित्य धर
बेस्ट एक्टर (मेल) – रणवीर सिंह
बेस्ट एक्टर इन अ निगेटिव रोल – अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) – आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – सारा अर्जुन
बेस्ट म्यूजिक – शाश्वत सचदेवा
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – शाश्वत सचदेवा
सॉन्ग ऑफ द ईयर – ‘धुरंधर’ टाइटल ट्रैक
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह, शाश्वत सचदेवा (‘गेहरा हुआ’)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – मधुबंती बागची, जैसमीन सैंडलस (‘शरारत’)
बेस्ट कोरियोग्राफी – विजय गांगुली (‘शरारत’)
बेस्ट लिरिक्स – हनुमानकाइंड, जैसमीन सैंडलस, बाबु सिंह मान (टाइटल ट्रैक); इरशाद कामिल (‘गेहरा हुआ’)
बेस्ट एडिटिंग – शिवकुमार वी. पैनिकर
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – सैनी एस. जोहरे
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – स्मृति चौहान
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी – विकाश नौलखा
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स – Philm CGI और Envision VFX
बेस्ट साउंड डिजाइन – बिश्वदीप चैटर्जी
बेस्ट एक्शन – ऐजाज़ गुलाब, सी-यूंग ओह, यैनिक बेन, रमाजान बुलूत
Zee Cine Awards 2026 : ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर पहले ही रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब सभी की नजरें जी सिने अवॉ
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: हिरासत में मौत के इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, कोर्ट ने कहा—वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
- 2. Bengal Elections: 'सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं', चुनावी रैली बोली- CM ममता
- 3. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
- 4. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

