Breaking News
Create your Account
Ranveer Allahbadia: विवादों के बीच लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया, मुंबई पुलिस को घर पर लटका मिला ताला, फोन भी ऑफ
- Pradeep Sharma
- 14 Feb, 2025
Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिरे हुए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ असम और मुंबई में मामला दर्ज
मुंबई। Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिरे हुए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ असम और मुंबई में मामला दर्ज किया है। इस बीच रणवीर इलाहाबादिया का बयान लेने उनके घर पहुंची मुंबई पुलिस को उनके घर पर ताला लटका मिला है। पुलिस ने बताया है कि रणवीर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था और उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पाया।
Ranveer Allahbadia: जानकारी के अनुसार, मुंबई और असम पुलिस की टीमें आज सुबह इलाहाबादिया के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर गई थी लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद दोनों टीमें खार पुलिस स्टेशन लौट आई हैं। अधिकारी ने बताया कि इलाहाबादिया को उनके विवादास्पद बयानों की जांच के सिलसिले में गुरुवार को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके उपस्थित न होने पर पुलिस ने दूसरा समन जारी कर उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने के लिए कहा था।
Ranveer Allahbadia: पुलिस ने बताया है कि रणवीर इलाहाबादिया ने अनुरोध किया था कि खार पुलिस उनके घर पर उनका बयान दर्ज करे, लेकिन उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया था। इससे पहले शुक्रवार को रणवीर इलाहाबादिया अपने खिलाफ दर्ज मामलों को एक साथ लाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
Related Posts
More News:
- 1. Kalyan-Murbad Accident : कल्याण-मुरबाड हाईवे पर सीमेंट मिक्सर और इको कार की टक्कर में 11 यात्रियों की मौत
- 2. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 3. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
- 4. Hanuman Jayanti : कल है हनुमान जयंती, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय भोग, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

