Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Ranji Trophy: मेघालय के खिलाफ अंतिम लीग मैच में नहीं खेलेंगे रोहित, जायसवाल और अय्यर, जानिए क्या है वजह

Ranji Trophy: मेघालय के खिलाफ अंतिम लीग मैच में नहीं खेलेंगे रोहित, जायसवाल और अय्यर, जानिए क्या है वजह
X

Ranji Trophy: मुंबई: मुंबई के लिए मेघालय के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बल्लेबाज रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल नहीं होंगे। ये तीनों खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

Ranji Trophy: इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ छठे राउंड के मुकाबले में खेलते हुए तीनों बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके थे, जिससे मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कमजोर कर दिया है। अब मुंबई को मेघालय के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अन्य मैचों में अनुकूल रिजल्ट की भी उम्मीद करनी होगी।

Ranji Trophy: वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी

रोहित, जायसवाल और अय्यर 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जिसमें बाकी दो मुकाबले 9 और 12 फरवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होगी, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाली है।

Ranji Trophy: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने इन तीनों खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि वे भारतीय टीम से जुड़ने के लिए रवाना होंगे। जिसके चलते वे लीग मैच में शामिल नहीं होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire