Create your Account
Ram Navami 2025: रामनवमी पर सजी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या, ठीक 12 बजे रामलला का होगा सूर्यतिलक, दिनभर अनेक कार्यक्रम
- Pradeep Sharma
- 05 Apr, 2025
अयोध्या। Ram Navami 2025: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का लगातार दूसरे साल सूर्यतिलक होने जा रहा है
अयोध्या। Ram Navami 2025: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का लगातार दूसरे साल सूर्यतिलक होने जा रहा है।
Ram Navami 2025: इसके लिए आईआईटी रुड़की, चेन्नई आदि के वैज्ञानिकों के अलावा विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने शनिवार को सूर्य तिलक का ट्रॉयल किया। दोपहर ठीक 12 बजे शुरू हुआ यह ट्रॉयल 90 सेकंड तक हुआ. इसमें भगवान भुवन भास्कर खुद अपनी किरण रश्मियों से भगवान का तिलक कर रहे थे।
Ram Navami 2025: मंदिर प्रबंधन के मुताबिक यह प्रक्रिया करीब 8 मिनट तक चलती रही. इसके लिए गर्भगृह में 3 मिनट तक पर्दा लगा रहा. इस अवसर पर गर्भगृह में दो मोटे पर्दे लगाए गए थे. इसके बाद IIT रुड़की, IIT चेन्नई के वैज्ञानिकों के अलावा देश के विख्यात संस्थानों के वैज्ञानिकों ने ट्रॉयल शुरू किया।
Ram Navami 2025: अगले 20 साल तक हर रामनवमी होगा आयोजन
श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि अब अगले 20 साल तक हर रामनवमी में सूर्यदेव रामलला का अपनी किरण रश्मियों से खुद तिलक करेंगे। इसके लिए जरूरी सिस्टम को मंदिर में स्थाई तौर पर लगाया जा रहा है। बता दें कि त्रेता युग में भगवान नारायण ने राम रूम में भगवान सूर्य के वंश में अवतार लिया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
- 2. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 3. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 4. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

