Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज कुसमी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) द्वारा निकाली गई रैली

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज कुसमी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) द्वारा निकाली गई रैली
X

राकेश भारती संवाददाता न्यूज प्लस 21 कुसमी/बलरामपुर। हिंडालको इंडस्ट्रीज कुसमी द्वारा बाइक रैली निकालकर समाज के लोगों के प्रति सामाजिक रूप से स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता को बढ़ावा देने संबंधित रैली निकाली गई। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली में रक्तदान करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।


आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुंचाना है, जिससे समाज के अंतर्गत सामाजिक कार्यों को रैली जुलूस के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे। इस प्रकार के आयोजन करने से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण और रक्ताल्पता (एनीमिया) जैसी समस्याएँ बहुत ही आम हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से प्रभाव डालती हैं। इन समस्याओं के कारण अक्सर मरीज़ शारीरिक कमजोरी और अन्य जटिल बीमारियों से जूझते हैं। ऐसे में रक्तदान का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।


इसके साथ ही, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के अनुसार, बालिका जन्म दर में कमी देखी गई है, जो समाज में लैंगिक असमानता और बालिकाओं के प्रति भेदभाव को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में, बालिकाओं की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire