Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RALFF 2024 : रायपुर आर्ट, लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल (RALFF 2024) के लिए पंजीयन शुरू, शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में एंट्री 25 दिसंबर तक...

चयनित फिल्मों की घोषणा 10 जनवरी 2025 को की जाएगी।

RALFF 2024 : रायपुर आर्ट, लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल (RALFF 2024) के लिए पंजीयन शुरू, शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में एंट्री 25 दिसंबर तक...
X

RALFF 2024 : रायपुर रायपुर में आगामी 8-9 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित रायपुर आर्ट, लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल (RALFF) के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस आयोजन में कला, साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के निदेशक कुणाल शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष के फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है, और फिल्मों की एंट्री 25 दिसंबर 2024 तक जमा की जा सकती है। चयनित फिल्मों की घोषणा 10 जनवरी 2025 को की जाएगी।


RALFF 2024 : शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता और पुरस्कार श्रेणियां फेस्टिवल के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य मनोज वर्मा, अनिरुद्ध दूबे और रॉकी दासवानी ने बताया कि इस साल के आयोजन में विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही, "सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म" का पुरस्कार भी दिया जाएगा, जो उन फिल्मों को सम्मानित करेगा जो सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में योगदान करती हैं। इस पहल से समाज की महत्वपूर्ण समस्याओं पर आधारित फिल्मों को मंच मिलेगा। शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।


RALFF 2024 : विद्यार्थियों के लिए "स्पेशल कूपन कोड" भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे रियायती दर पर पंजीयन कर सकेंगे। इसके अलावा, 10 दिसंबर 2024 तक पंजीयन कराने पर अर्ली बर्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। पंजीयन प्रक्रिया www.filmfreeway.com/RALFF पर की जा सकती है, और सभी अपडेट्स www.ralff.in पर उपलब्ध होंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का प्रवेश: 25 नवंबर 2024 से शुरू

अंतिम तिथि: 25 दिसंबर 2024

चयन सूचना की तिथि: 10 जनवरी 2025

पुरस्कार श्रेणियां प्रोडक्शन अवार्ड्स:

सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

क्रिएटिव अवार्ड्स: सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी

परफॉर्मेंस अवार्ड्स: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

RALFF 2024 विशेष पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire