Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
RakshaBandhan 2024 : इस गांव की लड़कियां नहीं बांधती अपने भाई को राखी, जानिए क्यों नहीं मनाया जाता रक्षाबंधन का पर्व
- Rohit banchhor
- 18 Aug, 2024
RakshaBandhan 2024 : गाजियाबाद। जिले के सुराणा गांव में रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जाता है।
RakshaBandhan 2024 : गाजियाबाद। जिले के सुराणा गांव में रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जाता है। जब देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, सुराणा गांव में इस त्यौहार को मनाने की कोई तैयारी नहीं है। यहां बहनों द्वारा भाइयों को राखी बांधना शुभ नहीं बल्कि अशुभ माना जाता है, और वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है।
RakshaBandhan 2024 : गांव के प्राचीन घूमेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अखिलेश शर्मा बताते हैं कि पहले इस गांव का नाम सोहनगढ़ था। इतिहास के अनुसार, पृथ्वीराज चौहान के वंशजों ने यहां शरण ली थी, जिसे मोहम्मद गौरी ने हमला करके तहस-नहस कर दिया। इस हमले में कई गांववासियों की निर्मम हत्या हो गई, और यह त्रासदी रक्षाबंधन के दिन ही घटित हुई थी। तब से इस गांव के छाबड़िया गोत्र के लोग रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाते बल्कि उस दिन अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
RakshaBandhan 2024 : गांव के युवाओं का कहना है कि वे अपने पूर्वजों की परंपरा का सम्मान करते हैं और इसे तोड़ना नहीं चाहते। रक्षाबंधन के दिन पूरा परिवार मिलकर पूर्वजों की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि देता है। इस गांव में रक्षाबंधन के दिन न तो बहनें सजती-संवरती हैं और न ही भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी जाती हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC NDA II 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए-2 का रिजल्ट जारी: 742 अभ्यर्थी चयनित, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट
- 2. Mahakaal Darshan : सोमवार की सुबह करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन, देखें Live
- 3. CG Crime: भिलाई में 18.69 लाख की हेरोईन जब्त, पंजाब से लाकर खपा रहे थे आरोपी
- 4. Rajasthan: राजस्थान के नीमराना में बड़ा हादसा, कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो बच्चियों समेत चार की दर्दनाक मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

