Raksha Bandhan 2025: क्या रक्षाबंधन में रहेगा भद्रा का साया, जानें किस समय राखी बांधना होगा शुभ
इंटरनेट डेस्क। Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के अटूट प्रेम, रक्षा और विश्वास के बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को राखी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपनी भाईयों की कलाई में राखी बांधकर लंबी आयु और अच्छे भविष्य की कामना करती हैं।
Raksha Bandhan 2025: इस साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदया तिथि के हिसाब से रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।
Raksha Bandhan 2025: राखी बांधने का मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2025 को कुल 7 घंटे 49 मिनट का मिलेगा इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
Raksha Bandhan 2025: भद्रा काल
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन से पहले से ही भद्रा समाप्त हो जाएगा। ऐसे में बिना किसी टेंशन के राखी बांध सकती हैं। बता दें कि भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।

