Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raksha Bandhan 2024 : शुभ संयोग में मनाया जाए राखी का त्यौहार, रक्षाबंधन में क्या करें और क्या न करें? जानें महत्वपूर्ण नियम...
Raksha Bandhan 2024 : डेस्क न्यूज। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है,

Raksha Bandhan 2024 : डेस्क न्यूज। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जो इस साल 19 अगस्त 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोगों में मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन पंचक और भद्रा का साया भी रहेगा, जिससे राखी बांधने के कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक हो जाता है। तो आइए जानते है रक्षाबंधन के दिन क्या करें और क्या न करें।
Raksha Bandhan 2024 : क्या करें-
शुभ मुहूर्त में राखी बांधें- बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने का शुभ समय ध्यान में रखना चाहिए। इस साल दोपहर 1.35 से शाम 6.30 बजे तक का समय सबसे शुभ माना गया है।
भगवान को पहले राखी बांधें- सबसे पहले भगवान जी को राखी बांधकर, उनके तिलक और भोग के बाद भाई को राखी बांधें। इससे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भाई के सिर पर रुमाल रखें- राखी बांधते समय भाई के सिर को रुमाल या टोपी से ढक दें, जो शुभ माना जाता है।
राखी में 3 गांठ लगाएं- राखी बांधते समय उसमें तीन गांठ लगाएं, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है।
दाहिने हाथ में राखी बांधें- ज्योतिष के अनुसार, भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधना शुभ होता है, क्योंकि यह हाथ कर्म से जुड़ा होता है।
Raksha Bandhan 2024 : क्या न करें-
टूटे चावल का अक्षत न लगाएं- भाई को तिलक करते समय ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
भाई का मुख दक्षिण दिशा में न हो- राखी बांधते समय भाई का मुख दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह दिशा शुभ नहीं मानी जाती।
काले रंग का इस्तेमाल न करें- इस दिन काले रंग का कम से कम प्रयोग करें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


