Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर भद्रा के साथ पंचक का भी साया, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त...

Raksha Bandhan 2024 : डेस्क न्यूज। भाई-बहनों का ये पर्व रक्षाबंधन हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है।

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर भद्रा के साथ पंचक का भी साया, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त...
X
Raksha Bandhan 2024 : डेस्क न्यूज। भाई-बहनों का ये पर्व रक्षाबंधन हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार को समर्पित है। रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास है क्योंकि इस दिन सूर्य राशि बदलकर अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा और शनि रक्षा बंधन के दिन कुंभ राशि में रहेंगे, जिससे ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। इस बार भी रक्षाबंधन के दिन भद्रा लगने जा रहा है। इतना ही नहीं इस दिन से पंचक भी शुरू होने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि राखी बांधने के लिए सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।


Raksha Bandhan 2024 : शुभ मुहूर्त-
सावन माह की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा।

Raksha Bandhan 2024 : भद्रा काल का समय-
रक्षाबंधन भद्रा अंत समय - 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर
रक्षाबंधन भद्रा भद्रा पूंछ - 19 अगस्त को सुबह 9 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर
रक्षाबंधन भद्रा भद्रा मुख - 19 अगस्त को सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक

Raksha Bandhan 2024 : राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय - दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक
रक्षाबंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त - शाम 6 बजकर 56 मिनट से रात 9 बजकर 8 मिनट तक

Raksha Bandhan 2024 : इस बार रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त के लिए आपके पास पर्याप्त समय है। इसलिए, पंचांग देखकर सही समय पर अपने भाई को राखी बांधें। सावन पूर्णिमा के दिन अंतिम और पंचम सोमवारी होने के कारण यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। इस दिन शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहे हैं, जिससे इस त्योहार का महत्व और बढ़ जाता है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire