Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राकेश टिकैत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे किसान नेता

Rakesh Tikait: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार एक नीलगाय टकरा गई। इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए

राकेश टिकैत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे किसान नेता
X

मुजफ्फरनगर। Rakesh Tikait: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार एक नीलगाय टकरा गई। इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Rakesh Tikait: जानकारी के मुताबिक उनकी गाड़ी मीरापुर बाईपास रोड के पास थी तभी अचानक एक नीलगाय सामने आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र सिंह मलिक व अन्य लोगों ने राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire